डाक्टर जाफ़री ने कहा कि कोई भी ताक़त सीरिया को अलग थलग नहीं कर सकती, बीते हुए वर्षों में साबित हो गया कि यह ताक़तवर देश है। उन्होंने कहा कि सीरिया की अरब लीग में वापसी होनी चाहिए।
सीरिया और अरब जगत की ज़मीनी सच्चाई बताती है कि अरब लीग में सीरिया की सदस्यता निलंबित करने का फ़ैसला यह उन देशों के लिए बहुत हानिकारक साबित हुआ जिन्होंने यह फ़ैसला किया था क्योंकि यह देश सीरिया को हाशिए पर नहीं डाल सके बल्कि उन्होंने अरब लीग को ही हाशिए पर पहुंचा दिया और इस संगठन की रही सही इज्ज़त भी मिट्टी में मिला दी। क्षेत्रीय परिवर्तनों के क्रम को देखा जाए तो अरब लीग की कहीं कोई भूमिका नज़र नहीं आती। अरब लीग के महासचिव हमद अबुल ग़ैत का काम बस यह रह गया है कि वह महीना पूरा होने पर अपना वेतन हासिल कर लें। उनका न तो कोई काम रह गया है और न ही कोई उनकी बात सुनना चाहता है।
बड़े पैमाने पर की जाने वाली साज़िश को नाकाम बनाने के बाद सीरिया अब अपनी पुरानी हालत पर लौट रहा है और इराक़ के विदेश मंत्री दमिश्क़ की यात्रा पर गए जहां उन्होंने सीरिया इराक़ सीमा को पुनः खोलने के विषय पर बात की। इससे एक दिन पहले सीरिया जार्डन बार्डर को खोलने की घोषणा की गई थी।
दमिश्क़ की यात्रा करके आने वाले इस समय बता रहे हैं कि शहर में ज़िंदगी की चहल पहल पूरी तरह लौट चुकी है बल्कि यह शहर अब पहले से भी अधिक सुरक्षित और मज़बूत हो गया है। बड़ी संख्या में कंपनियों के प्रतिनिधि दमिश्क़ पहुंच रहे हैं और निवेश के अवसर देख रहे हैं। क्योंकि इस देश में अब पुनरनिर्माण का काम शुरू होने वाला है।
वलीद मुअल्लिम ने अपने इराक़ी समकक्ष के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दमिश्क़ सरकार ने रक्तपात से बचने के लिए तुर्की रूस समझौते का पालन किया है लेकिन यदि दूसरे पक्षों ने इस समझौते का पालन न किया तो सीरियाई सेना इदलिब पर आप्रेशन शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इदलिब भी बहुत जल्द सीरियाई सरकार के नियंत्रण में वापस आ जाएगा इसी प्रकार पूर्वी फ़ुरात का इलाक़ा भी सीरियाई सरकार के हाथ में आ जाएगा इस लिए कि सीरियाई सेना की ताक़त और क्षमता पर अब सभी को विश्वास हो चुका है। यह सेना देश के 90 प्रतिशत भागों को वापस हासिल कर चुकी है और शेष दस प्रतिशत इलाक़े भी बहुत जल्द सीरिया के नियंत्रण में वापस आ जाएंगे। अंत में यह कहना चाहिए कि अमरीका और उसके घटकों ने जो साज़िश तैयार की थी वह नाकाम हो चुकी है।